{"_id":"5f00c9798ebc3e42ad368aeb","slug":"only-four-to-six-hour-supply-in-chandmari-area-lalitpur-news-jhs170727888","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदमारी क्षेत्र में दिन में चार से छह घंटे आ रही बिजली, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदमारी क्षेत्र में दिन में चार से छह घंटे आ रही बिजली, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर के मोहल्ला चांदमारी में एक महीने से अधिक समय से पर्याप्त बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। कभी बारिश व हवा में बिजली गुल हो जाती है तो कभी ओवरलोड में फाल्ट होने के कारण तार और ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण मुश्किल से दिन भर में चार से छह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं।
बिजली विभाग द्वारा गल्ला मंडी सब स्टेशन में स्थापित नेहरूनगर व पांच नंबर फीडर से मोहल्ला चांदमारी में बिजली आपूर्ति की जाती है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं, लेकिन शहरी क्षेत्र में ही कई मोहल्लों को रोस्टर से काफी कम बिजली मिल रही है। नेहरुनगर फीडर के अंतर्गत मोहल्ला चांदमारी में कभी पांच तो कभी छह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है, ऐसे में मोहल्लेवासी इस उमस भरी गरमी में बार-बार बिजली गायब होने के कारण परेशान हैं। खासतौर पर बच्चे, बूढ़ों एवं महिलाओं को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। मोहल्लेवासी आरोप लगा रहे हैं कि उनके फोन लगाने पर बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है। इसके चलते उन्हें बिजली गुल रहने का कारण भी पता नहीं चल पाता है।
----
चांदमारी मोहल्ला में कुछ दिनों से बिजली का बहुत बुरा हाल है। कभी आधे घंटे तो कभी एक घंटे बिजली आकर डेढ़ से दो घंटे या फिर कई बार तो तीन से चार घंटे तक लगातार बिजली आपूर्ति बंद रहती है। ऐसे में मोहल्ले में पूरे दिन में मात्र पांच से छह घंटे बिजली मिल पा रही है। बिजली विभाग को स्थाई समाधान कर रोस्टर के अनुसार पर्याप्त बिजली की व्यवस्था करना चाहिए।
विज्ञापन
-जीतू परिहार, चांदमारी
इस बार पूरी गर्मियों में बिजली समस्या बनी रही। चांदमारी क्षेत्र में समस्या अधिक रही है। कई बार तो रात में तीन से चार घंटे तक बिजली नहीं आती है और दिन में भी यही हाल है। बिजली जाने पर जब बिजली विभाग में फोन लगाते हैं, तो काई फोन नहीं उठाता। रोस्टर तो यहां 24 घंटे का है, लेकिन बिजली दिन में छह- सात घंटे ही आ रही है।
- शैलेंद्र यादव, चांदमारी
---------
मोहल्ले में पांच से छह घंटे बिजली आ रही है। कई बार बिजली विभाग में फोन तो लगाते हैं, लेकिन फोन या तो बिजी बना रहता है या फिर घंटी जाती है तो कोई उठाता नहीं है। अधिकारियों के फोन भी नहीं उठते, जिससे बिजली गुल होने के कारण का पता नहीं चलता। विभाग द्वारा कोई स्थाई कंट्रोल रुम नहीं बनाया गया है, जहां बिजली आपूर्ति समस्या की जानकारी प्राप्त हो सके।
- जमुना प्रसाद बाजपेयी, चांदमारी
--------------------
मोहल्ले में घंटों बिजली आपूर्ति गुल बनी रहने से घर के जरुरी बिजली आधारित काम अटके रहते हैं। मोहल्ले में अलग-अलग समय में चार से छह घंटे ही आपूर्ति हो रही है। कभी फाल्ट तो कभी बारिश या आंधी की वजह से बिजली गुल होना बताया जाता है। थोड़ी बारिश या हवा में घंटों बिजली बंद रहती है और कई बार तो रात-रात भर बिजली ठप बनी रहती है, जिससे उमस भरी गर्मी में अधिक समस्या है।
- आकाश झा, चांदमारी
फाल्ट की वजह से समस्या आ रही थी। इसे ठीक कर दिया गया है। अब बिजली सुचारु आएगी।
- धर्मेंद्र प्रजापति, अवर अभियंता
-------------------
एक माह से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर
बानपुर। कस्बा बानपुर के टीकमगढ़ रोड मोहल्ले में करीब एक माह पूर्व ट्रांसफारमर खराब हो गया था। इसे अब तक नहीं सुधारा गया है। इससे मोहल्लेवालों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
मोहल्लेवासियों ने कई बार विद्युत विभाग के कर्मियों से ट्रांसफार्मर सही करने को कहा, लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। गर्मी और उमस से लोगों का जीना मुहाल है। वृद्ध व बच्चों को लेकर मोहल्लेवासी बहुत परेशान हैं। लेकिन, कोई इस ट्रांसफार्मर की सुध नहीं ले रहा है। अधिशासी अभियंता आकाश सचान ने बताया कि कभी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आएगी तो समाधान कर दिया जाएगा।