फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   only 72 handpump rebored out of 262

दो सौ बासठ में से बहत्तर ही हैंडपंप हो सके रिबोर

Thu, 08 Jul 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
only 72 handpump rebored out of 262
ललितपुर। डीएम अन्नवि दिनेश कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में शासन की प्राथमिकता एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिसमें खराब 262 हैंडपंपों में 72 हैंडपंपों के ही रिबोर होने की जानकारी पर नाराजगी जताई। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल एवं हैंडपंप संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एंटी भू माफिया अभियान के तहत माह जून तक कुल 3032 शिकायतें में 2338 वास्तविक रहीं, जिसमें से 2321 शिकायतों का निस्तारण कराने की रिपोर्ट दी गई। 518 राजस्व विवाद एवं 72 एफआईआर दर्ज की गई हैं। डीएम ने कहा कि जिन विभागों का विद्युत बिल का भुगतान शेष है, वह विभाग शीघ्र भुगतान करें। नई सड़कों के निर्माण के संबंध में बताया गया कि 101.45 किमी की 26 सड़कों के निर्माण के सापेक्ष 7.25 किमी सड़क का निर्माण कराया जा चुका है। इस पर अधिशासी अभियंता लोनिवि को वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 22 में नई सड़कों के निर्माण के तहत कराए गए कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा में बताया गया कि 242000 कृषकों के सापेक्ष 48765 कृषकों को बीमित किया जा चुका है। निराश्रित गोवंशों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अनुमानित निराश्रित गोवंश 43498 हैं, जिनमें से जनपद की गोशालाओं में 24870 गोवंश संरक्षित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में कुल 402 के लक्ष्य के सापेक्ष 370 सामुदायिक शौचालय निर्मित हो चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 20618 के लक्ष्य के सापेक्ष 13706 लाभार्थियों को प्रथम किश्त, 11607 को द्वितीय और 7239 लाभार्थियों को तृतीय किश्त अवमुक्त की जा चुकी है एवं छत स्तर तक निर्मित आवासों की संख्या 10910 है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 4813 के लक्ष्य के सापेक्ष सभी लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है और 596 लाभार्थियों को प्रथम किश्त अवमुक्त की जा चुकी है। बैठक सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम वि/रा अनिल कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. डीके गर्ग, डीसी मनरेगा रविंद्रवीर यादव,सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed