{"_id":"60cf96138ebc3e2b903a779d","slug":"online-thugi-unknown-number-online-thugi-lalitpur-news-jhs1975934105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनजान नंबर पर दरोगा या मित्र बताकर ग्राम प्रधानों से हो सकती है ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनजान नंबर पर दरोगा या मित्र बताकर ग्राम प्रधानों से हो सकती है ठगी
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
social media.jpg
- फोटो : social media.jpg
Link Copied
ललितपुर। साइबर अपराध करने वाले ठगों द्वारा ग्राम प्रधानों से ठगी का नया पैंतरा अपनाया जा रहा है। ऐसे मामलों में अनजान नंबर से कॉल करके वह लोग खुद को दरोगा या मित्र बताकर ग्राम प्रधानों से उनके गूगल पे या फोन पे नंबरों की जानकारी ले रहे हैं, ठग उनके अकाउंट खाली कर सकते हैं। इसके लिए पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार (एसपी) ने ग्राम प्रधानों को सचेत किया है कि ऐसे फोन आने पर किसी को भी गूगल पे या फोन पे की जानकारी न दें।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने ग्राम प्रधानों एवं जनपदवासियों को एक रिकॉर्ड़िग सुनाते हुए बताया कि साइबर अपराध के चलते एक व्यक्ति लोगों को (विशेषकर ग्राम प्रधानों को) फोन करके उन्हें नाम से संबोधित करते हुए या प्रधान जी कहते हुए उनसे जानकारी मांग रहा है। उन्होंने बताया कि वह एक प्रधान से बात कर रहा है कि पहचाने या नहीं और जब प्रधान द्वारा पहचाने से मना किया गया तो वह उन्हें खुद को उनका पुराना मित्र या उनके क्षेत्र का दरोगा बता रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी कॉल से सजग रहें। यदि किसी ने उसकी बातों में आकर अपना या किसी परिचित का फोन पे या गूगल पे नंबर दे दिया तो निश्चित ही साइबर फ्रॉड के शिकार हो जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।