फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Online talent search examination conducted in 39 schools

Lalitpur News: 39 स्कूलों में ऑनलाइन हुई प्रतिभा खोज परीक्षा

Fri, 15 Mar 2024 03:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Online talent search examination conducted in 39 schools
- सौ छात्र-छात्राएं होंगी चयनित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित की गई। इसमें कक्षा 9-10 व विज्ञान वर्ग के कक्षा 11-12 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा ऑन लाइन आयोजित हुई। छात्र अपने साथ एंड्रायड मोबाइल फोन लेकर आए थे।

बृहस्पतिवार को जिले के सभी 39 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में राज्य स्तरीय खोज प्रतियोगिता शुरू हुई। निर्धारित समय सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू हुई। ऑनलाइन स्विफ्टचैट एप्लीकेशन से पूछे गए प्रश्नों के जवाब छात्रों ने दिए। यह परीक्षा दो घंटे चली और 12 बजे समाप्त हुई। चयनित छात्रों को अभ्युदय कोचिंग व प्रतियोगी परीक्षा से जोड़कर उनका मार्गदर्शन किया जाएगा। पहली बार ऑन लाइन परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। कुछ स्कूलों में नेटवर्क के आने-जाने के कारण परीक्षार्थियों को कुछ परेशानी हुई। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक व शिक्षिकाएं जुटे रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में राज्य स्तरीय खोज परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed