फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one way distroyed

जाम में एक घंटे दम तोड़ता रहा शहर का वन-वे

Wed, 15 Feb 2017 12:52 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 15 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
one way distroyed
parking - फोटो : amar ujala
ललितपुर। शहर के मुख्य मार्ग व बाजार क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम से नागरिकों को निजात दिलाने के लिए एक वर्ष पूर्व वन-वे प्रणाली लागू की गई थी। सावरकर चौक से घंटाघर की ओर जाने वाले दो पहिया वाहनों के अलावा अन्य वाहनों पर प्रतिबंध लगाते हुए, इन वाहनों को तालाबपुरा से श्रीतुवन मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग को निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद नागरिकों को जाम की स्थिति से निजात नहीं मिल पाई है, मंगलवार को यह वन-वे मार्ग करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति से जूझता रहा। इसका मुख्य कारण इस मार्ग पर अवैध रूप से संचालित होने वाला मैरिज गार्डन है। शहर के बीचों-बीच घनी आबादी में संचालित हो रहे इस मैरिज गार्डन का प्राधिकरण विभाग में कोई रिकॉर्ड नहीं है और न ही इसको संचालित करने के लिए प्रशासन से कोई अनुमति ली गई है। बिना अनुमति व अवैधानिक तरीके से संचालित हो रहे मैरिज गार्डन में वाहन पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


यहां आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए आने वाले लोग मजबूरन मुख्य सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिस कारण यह समस्या पैदा होती है। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ, यहां आयोजित एक विवाह समारोह व बारात के कारण शहर का मुख्य मार्ग बन चुके इस वन-वे मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। दो पहिया से लेकर समस्त वाहन जाम में फसें रहे। गौरतलब है कि करीब एक घंटे तक जाम में फसे इस वन-वे मार्ग को जाम से मुक्त कराने के लिए यातायात पुलिस का कोई कर्मी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed