{"_id":"63694ef310191952eb58a304","slug":"one-month-end-water-not-complete-lalitpur-news-jhs232421041","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद भी पाइपलाइन से लीकेज होकर बर्बाद हो रहे पानी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद भी पाइपलाइन से लीकेज होकर बर्बाद हो रहे पानी की
विज्ञापन
बानपुर/ललितपुर। कस्बा में करीब एक माह से पाइप लाइन लीकेज होने से पानी बर्बाद हो रहा है, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। हालत यह है कि गड्ढे में जमा लीकेज हो रहे पानी को सहिरया बस्ती के लोग अपनी दैनिक दिनचर्या में ले रहे हैं। ऐसे में संक्रामक बीमारियों के पनपने का खतरा बना हुआ है। यह देखकर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
कस्बा में जल संस्थान द्वारा पेयजल की सुविधा के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। आपूर्ति सुचारू रूप से पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है। लेकिन सानियान मोहल्ला सहरिया बस्ती में जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते कस्बा में एक माह लीकेज होने से बर्बाद हो रहे पानी की रोकथाम के लिए पाइप लाइन की मरम्मत नहीं की जा रही है। इससे प्रतिदिन पाइप लाइन से पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। यही नहीं लीकेज पानी गड्ढे में जमा हो रहा है। जिसे आसपास के लोग अपने उपयोग में ले रहे हैं। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का भी खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में आगे भी पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है।
कस्बा बानपुर में पाइपलाइन लीकेज होने से पानी बर्बाद होने की जानकारी हुई है। जिसकी मरम्मत कराकर दुरुस्त कराया जाएगा। - संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान