फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One farmer died of cold, the other died of current

एक किसान की ठंड से, दूसरे की करंट से मौत

Wed, 05 Jan 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
One farmer died of cold, the other died of current
तालबेहट (ललितपुर)। मंगलवार को दो और किसानों की मौत हो गई। ग्राम पिपरई में सोमवार की रात फसल की रखवाली करने गए एक किसान की सुबह मौत हो गई। वहीं शाम को ग्राम करेंगा में पेड़ की डाल काटते समय करंट की चपेट में आने से दूसरे किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली के अंतर्गत ग्राम पिपरई निवासी रोशन (40) पुत्र छंदीलाल वंशकार सोमवार को रात में अपने खेतों की रखवाली करने गया था। देर रात फसलों को रखवाली के बाद वह खेत में बनी झोपड़ी में सोने चला गया। सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन खेत पर गए। वहां झोपड़ी में वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के दो पुत्र और एक दिव्यांग पुत्री है। उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार शाम करेंगा निवासी मूलचंद पाल (60) पुत्र जालम अपने राधापुर के नाले के पास बने खेत पर गया था। वह खेत पर लगे नीम के पेड़ पर चढ़कर उसकी डाल काट रहा था। पेड़ के समीप से बिजली की हाईटेंशन लाइन निकली थी। डाल के टूटते ही हाईटेंशन लाइन का तार गिरा। जिससे वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में जानकारी के बाद पुलिस एवं राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मृतक के चार पुत्र एवं एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड की वजह से होने वाली मौत के मामले की जांच की जा रही है। अभी तक एक भी मामला ठंड की वजह से मौत का सामने नहीं आया है। किसानों से आग्रह किया जा रहा है कि वह फसलों को पानी देने दिन में जाएं। ठंड अधिक पड़ रही है। इस कारण वह रात खेतों में न गुजारें।
एसपी सिंह, उपजिलाधिकारी तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed