{"_id":"5ed7ea3f8ebc3e9096651257","slug":"one-died-in-road-accident-lalitpur-news-jhs1682141173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम तिसगना में गोराकछया मार्ग पर मंदिर के पास सड़क पर खड़े युुवक को एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम तिसगना निवासी सोनू (22) पुत्र जगदेव बुधवार की सुबह करीब 11 बजे गोराकछया मार्ग पर माता मंदिर के पास सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान ग्राम तिसगना जा रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा उपचार को ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा सोबरन ने बताया कि युवक अक्सर माता मंदिर के पास ही रहता था। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था।