फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One died after being hit by a speeding bus

Lalitpur News: तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक की मौत

Thu, 24 Oct 2024 02:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
One died after being hit by a speeding bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मोहल्ला सदनशाह निवासी इस्माइल (45) मंगलवार शाम झांसी रोड पर चंदेरा के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान झांसी की ओर जा रही बस ने इस्माइल को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था। झांसी में भी कोई सुधार न होने पर ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक पांच भाई-एक बहन में चौथे नंबर का था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed