फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One dead, two seriously injured in bike collision

Lalitpur News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

Tue, 08 Apr 2025 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
One dead, two seriously injured in bike collision
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के म्याव और बौलारी के मध्य दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर में एक बाइक सवार एसडीएम की गाड़ी के चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी गाड़ी पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया और दो लोगों काे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा बिजरौठा मजरा बौलारी निवासी जसरथ रजक उर्फ अब्बू (30) अपनी रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से गया था। रविवार रात करीब 9.30 बजे वह वापस घर लौट रहा था तभी रास्ते में दूसरी बाइक से उसके रिश्तेदार राहुल (29) और विशाल (22) निवासी म्याव आतिशबाजी लेकर आ रहे थे। दोनों बाइकें म्याव और बौलारी के बीच आमने-सामने से टकरा गईं। जिससे जसरथ की मौके पर मौत हो गई और राहुल व विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को तत्काल सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने जसरथ को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने घायल युवकों का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर सीएचसी पहुंचे परिजनों का शव देखते ही कोहराम मच गया। जानकारी पर एसडीएम भूपेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे गांव में शोक छा गया। मृतक की तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन

000पिता के शव को देख कर बिलख पड़ी मासूम बेटियां
सोमवार को दाेपहर बाद जब मृतक का शव ग्राम बौलारी पहुंचा तो पिता का शव देखकर मासूम बेटियां बिलख पड़ी। मासूमों के करुण कदन से हरेक की आंखे नम हो गई। मृतक के छोटे भाई ने चिता काे मुखाग्नि दी। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
हेलमेट लगाए होता तो बच सकती थी जान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे जिससे आमने सामने से हुई टक्कर में तीनों लोगों के सिर में गहरी चोटें आई। उनका कहना था कि यदि बाइक चालक जसरथ रजक हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed