{"_id":"65bd504f63c810265805114e","slug":"one-dead-in-bike-collision-friend-seriously-injured-referred-to-jhansi-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-109764-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, साथी गंभीर घायल, झांसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, साथी गंभीर घायल, झांसी रेफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते मौत हो गई, जबकि साथी को मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम लुहर्रा निवासी राजेश अहिरवार (30) 31 जनवरी की रात को बाइक से मड़ावरा की ओर आ रहा था। उसके साथ गांव का ही आदर्श (18) भी था। वे ग्राम डोंगराखुर्द से कुछ दूर पर थे कि बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राजेश व आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार देर शाम अचानक राजेश व आदर्श की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो चिकित्सकों ने दोनों को झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में राजेश की मौत हो गई। मृतक तीन भाई-दो बहन में दूसरे नंबर का था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है।