{"_id":"636138055f9b4d79c625ea60","slug":"one-crore-property-of-former-sp-district-president-accused-of-gangster-attached-lalitpur-news-jhs2319605171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के आरोपी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर के आरोपी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव की 1.88 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इस दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रही। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आठ माह पहले किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी हैं। वह हाईकोर्ट के आदेश पर जमानत पर हैं।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव समेत 28 आरोपियों के खिलाफ एक वर्ष पहले रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसमें सपा एवं बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार समेत 16 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव व सात आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर चल रहे हैं। दो माह पहले कोतवाली पुलिस ने जिलाधिकारी की संस्तुति पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव समेत सात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी और 13 सितंबर को जिलाधिकारी ने गैंगस्टर के आरोपी की अवैध रूप से अर्जित की गई एक करोड़ 88 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए थे। अब कोतवाली पुलिस नायब तहसीलदार, नगर पालिका के अधिशासी अभियंता के साथ भारी पुलिस बल के साथ तिलक यादव के स्टेशन रोड स्थित आवास पर पहुंच गए, जिससे वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने आवास परिसर में जाकर आवास के एक कमरे में ताला लगाकर उसे सील कर दिया, वहीं, सभी को बाहर निकालकर उसके बाउंड्रीवॉल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर सील कर दिया। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गैंगस्टर के आरोपी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव की विभिन्न स्थानों पर स्थिति संपत्तियों को कुर्क कर सीज किया गया।
यह संपत्तियां की गई कुर्क
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष व गैंगस्टर के आरोपी तिलक यादव की सिविल लाइन स्थित एक आवासीय प्लाट, सिविल चांदमारी में स्थित एक पुराना मकान, ग्राम मादौरान, ग्राम दैलवारा, ग्राम खुरा एव ग्राम मनगुंवा में कषि भूमि (कुल चार कृषि भूमि) के अलावा एसबीआई का खाता (50 हजार 231 रुपये) व प्रथमा सर्व यूूपी ग्रामीण बैंक का खाता (5,913 रुपये) कुल 56 हजार 144 रुपये को सीज किया गया।