{"_id":"612e8cfc8ebc3e7a037bd32a","slug":"one-city-one-product-cluster-land-proposal-prepared-lalitpur-news-jhs203208291","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनपद एक उत्पाद क्लस्टर की जमीन का प्रस्ताव तैयार कराए-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जनपद एक उत्पाद क्लस्टर की जमीन का प्रस्ताव तैयार कराए-डीएम
विज्ञापन
जिला उद्योग बंधु की बैठक में भाग लेते डीएम व अन्य
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने एक जनपद एक उत्पाद क्लस्टर की जमीन के लिए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी और उपायुक्त उद्योग को संयुक्त रुप से प्रयास कर प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालबेहट स्थित मिनी औद्योगिक आस्थान की सड़क निर्माण के लिए जिला पंचायत स्तर से वार्ता कर प्रस्ताव तैयार कराएं इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में बोल रहे थे।
डीएम ने कहा कि औद्योगिक आस्थान के भूखंडों पर कार्य न करने वाले व धनोपार्जन के उद्देश्य से इकाई हस्तांतरण किए जाने पर अंकुश लगाया जाए। जिन उद्यमियों द्वारा भूखंड पर कोई कार्य न किया जा रहा है उन्हें अंतिम अवसर दिया जाए। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में बहुत अधिक दिनों से लंबित चल रहे विद्युत छूट शुल्क के संबंध में झांसी से आए सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा ने उद्यमियों के आवेदन ऑनलाइन किए जाने की प्रक्रिया से अवगत करा कराया, जिससे शासन से मिलने वाली छूट का लाभ उन्हें मिल सके।
डीएम ने औद्योगिक आस्थान चंदेरा में सड़कों व नालियों की गुणवत्ता के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को और छन्ना प्लांट के माध्यम से उद्यमियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को रोकने एवं प्रदूषण निस्तारण करने के लिए उद्यमियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने नाली निर्माण के लिए सड़क पर चबूतरा बनाकर रखे गए ट्रांसफार्मर को हटवा कर नाली निर्माण सीधा कराने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एडीएम अनिल कुमार मिश्र, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर दिनेश कुमार, उपायुक्त उद्योग एसके सूर्यवंशी सहित विभागीय अफसर मौजूद रहे।