फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   On the death of the young man, his mother accused him of murder due to love affair

Lalitpur News: युवक की मौत पर मां ने लगाया प्रेम-प्रसंग में हत्या करने का आरोप

Fri, 06 Jun 2025 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
On the death of the young man, his mother accused him of murder due to love affair
- एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा- लड़की के परिजनों ने हत्या करके रेल लाइन पर फेंका था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव के मामले में मृतक की मां ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करने आरोप लगाया है। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली सदर अंतर्गत चौकी राजघाट के ग्राम देवरी निवासी अंगूरी ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि उसका पुत्र रीकेश का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चलता था। उक्त लड़की ने उसके पुत्र को अपने वश में कर लिया था। करीब बीस दिन पूर्व उस लड़की की शादी भी हो गई थी। लड़की के पिता व परिवार वाले रीकेश की हत्या करने की धमकी देते थे। 28 मई को लड़की के परिजनों ने उसके पुत्र रीकेश लोधी को राजघाट से अपने साथ ले गए थे। आरोप लगाया कि उक्त चारों आरोपियों ने मिलकर सिर पर पत्थर पटककर उसके पुत्र रीकेश की हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने की नियत से रीकेश लोधी के शव को रेलवे लाइन सिलगन क्राॅसिंग के कुछ दूरी पर खंभा नंबर 1042 के पास रख दिया। 29 को चौकी दैलवारा पुलिस ने उसे पुत्र रीकेश का शव रेलवे लाइन पर मिलने की सूचना दी। पत्र में पीड़ित मां ने चारों पर हत्या के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र देने के दौरान करीब 12 लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed