{"_id":"65a59f5b15c2ab56b401c828","slug":"on-the-birthday-of-bsp-supremo-workers-took-oath-to-make-him-the-prime-minister-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-9004-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की कार्यकर्ताओं ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की कार्यकर्ताओं ने ली शपथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी सुप्रीमो मायावती का 68वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय के समीप एक मैरिज गार्डन में विचार गोष्ठी व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
वक्ताओं ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयारी करनी है। बहुजन समाज के उत्थान के लिए पार्टी हमेशा ही सजग रही है। डॉ. आंबेडकर व कांशीराम का सपना किसी ने साकार किया है, तो वह सिर्फ मायावती रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए दलित व पिछड़ों के लिए जो कार्य किया, अन्य किसी सरकार ने नहीं किया है। इस अवसर पर मंडल प्रभारी बीडी फुले, पूर्व विधायक फेरनलाल, शीतल कुशवाहा, अमर विश्वकर्मा, चंद्रभान सिंह बेसरा, मदनलाल, लखनलाल सविता, राकेश कुशवाहा, क्रांति कुशवाहा, रामकिशन, दयाराम, दीपक, रहीश राजपूत, कीरत सिंह, कल्यान सिंह, प्रेमपाल, राघवेंद्र, रामदयाल, कल्लू, कपूरचंद्र, गगन बिहारी, गंगाराम, हीरालाल, तंसूराम, रामचरन, रामदयाल आदि मौजूद रहे।