{"_id":"60aff4db8ebc3e384c6a9625","slug":"old-women-including-19-corona-positive-lalitpur-news-jhs1957901187","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा समेत 19 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा समेत 19 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
वृद्ध महिला समेत 19 मिले कोरोना संक्रमित
ललितपुर। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2568 लोगों की कोरोना जांच की, जिसमें एक वृद्ध महिला समेत 19 संक्रमित निकले। वहीं, स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 32 रही। इससे रिकवरी रेट बढ़कर 96.99 प्रतिशत हो गया है। जबकि पॉजिटिविटी रेट घटकर 2.64 प्रतिशत रह गया है।
बीते दो सप्ताह से संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है। साथ ही मौत का सिलसिला भी थम गया है। एक सप्ताह से किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है, जो राहत की बात है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने 2568 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 882 व ट्रू नॉट किट से दो और एंटीजन किट से 1684 सैंपल लिए। बीते दिनों के आरटीपीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 17 व एंटीजन किट की जांच में दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला आजादपुरा, पिसनारी, सरदारपुरा, चांदमारी, गांधीनगर व ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक जखौरा के कस्बा निवासी, ग्राम जमौरा माफी, किसलवास, ब्लॉक बिरधा के कस्बा निवासी, चढ़रऊ छिल्ला, सेमरा, सतौरा, रजवारा, ब्लाक बार के सेमराभागनगर, महरौनी के करौंदा निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इनमें सात मरीज होम आइसोलेशन में है, जबकि एक को झांसी भेजा गया है।
रिकवरी दर बढ़कर पहुंची 96.99
जिले में संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 12593 हो गया है, जिसमें 115 की मौत हो चुकी और 12215 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब जिले में 263 संक्रमित मरीज हैं। वहीं, बीते दिनों के 1796 आरटीपीसीआर सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। संक्रमितों की रिकवरी दर भी बढ़कर 96.99 पहुंच गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम 2568 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनकी जांच में 19 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। - डॉ. देशराज सिंह दोहरे, एपीडेमियोलॉजिस्ट