{"_id":"5edf7be38ebc3e4326355eb3","slug":"old-woman-suicide-by-set-herself-in-fire-lalitpur-news-jhs1686273142","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
वृद्ध महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या
ललितपुर। थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम सौंरई में बीमार वृद्ध महिला ने कमरा बंद कर आग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम सौरई निवासी नन्नीबहू (70) पत्नी भेरे अहिरवार सोमवार को अपने घर पर बच्चों के साथ थी। परिजन खेत पर गए थे, इसी दौरान शाम को लगभग चार बजे वृद्धा ने कच्चे मकान के कमरे में आग लगा ली। ऊपर धुआं उठता देख बच्चों ने सूचना खेत पर जाकर परिजनों को दी। परिजन मौके पर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था, दरवाजे को तोड़कर अंदर पहुंचे और वृद्धा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे पुत्र हरदास ने बताया कि मां को हड्डियों में दर्द रहता था, जिसका इलाज ललितपुर में चल रहा था। शायद बीमारी से तंग आकर मां ने आत्महत्या की है।