फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   old woman found corona infected

वृद्घ महिला समेत सात मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 13 Nov 2020 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
old woman found corona infected
ललितपुर। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल कलेक्शन बूथों से 1673 व्यक्तियों के सैंपल लिए थे। इनमें से सात व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार भले ही धीमी हो गई हो, लेकिन संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आए दिन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न सेंटरों से 1673 व्यक्तियों के सैंपल लिए हैं। इनमें 625 सैंपल महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए हैं। ट्रूनॉट किट से तीन सैंपल लिए गए और 1045 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए हैं। बीते दिनों की आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए और एंटीजन किट से छह व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

संक्रमितों में शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, आजादपुरा निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, नई बस्ती निवासी 34 वर्षीय युवक, नेहरुनगर निवासी 26 वर्षीय युवक, चौबयाना निवासी 42 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक जखौरा के छोटा बाजार निवासी 85 वर्षीय वृद्ध महिला, ब्लॉक तालबेहट के ग्राम कड़ेसरा खुर्द निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पांच व्यक्तियों को होम आइसोलेट किया गया और एक संक्रमित को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है। एक संक्रमित अन्य जिला में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
1932 सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
जिले में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2942 पहुंच गया है। इसमें एक संक्रमित बीते माह मौत हो गई है। जिसे पोर्टल ने जिले की सूची में डाल दिया है। अब संक्रमण से मौत का आंकड़ा बढ़कर 45 पहुंच गया है। साथ ही 2882 स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में 76 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1932 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
---------
बृहस्पतिवार को एक वृद्घ समेत सात कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिन्हें सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डॉ. मुकेश दुबे, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
कोरोना जांच के विशेष अभियान में साढ़े सात हजार के सैंपल लिए
ललितपुर। दीवाली पर कोरोना संक्रमण की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान में 7,500 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जिसमें छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें वह लोग शामिल हैं, जिनका अधिक लोगों से मिलना - जुलना रहता है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद रहने वाले लोग हैं। इस अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, प्रतिष्ठानों व वाहन चालकों को चिह्नित किया गया है। इसमें टैंपो, रिक्शा चालक, लोडिंग टैक्सी चालक, ब्यूटी पार्लर, मेंहदी लगाने वाले, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, धार्मिक स्थल, वाहन एजेंसी के कर्मचारी आदि अन्य लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

एपीडेमियोलॉजिस्ट डा. देशराज सिंह ने बताया कि त्योहार पर होने वाली भीड़ से बढ़ने वाले संक्रमण को रोकने के लिए प्रतिष्ठानों पर अधिक लोगों से मिलने वालों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed