फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   old man include 3 corona positive

एक वृद्घ समेत तीन मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 19 Dec 2020 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
old man include 3 corona positive
corona1.jpg - फोटो : corona1.jpg
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1579 व्यक्तियों के सैंपल लिए। जिसमें वृद्ध समेत तीन कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सेंटरों से 1579 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 678 सैंपल आरटीपीसीआर से, 11 सैंपल ट्रूनॉट किट से और 890 सैंपल एंटीजन किट से सैंपल लिए। इनमें बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपलों की आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति और एंटीजन किट से दो व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
संक्रमितों में 55 वर्षीय जेष्ठ अभियोजन अधिकारी, बसंत विहार कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय वृद्ध और चांदमारी बैंक कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। सभी होमआइसोलेशन किए गए हैं। जिले में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा है। दिन भर गलन बनी रही। हालांकि धूप निकली रही लेकिन गलन भरी हवाओं से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

--------
1400 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी
कोरोना वायरस संक्रमण का बढ़ता आंकड़ा 3227 पहुंच गया है। इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालांकि 3109 संक्रमित स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में 72 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। वहीं बीते छह दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1400 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
1579 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जिसमें तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया गया है।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed