{"_id":"6026e46d8ebc3ee95523a971","slug":"old-man-cut-by-train-during-railway-crossing-lalitpur-news-jhs1884125119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल पटरियां पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया वृद्घ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल पटरियां पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया वृद्घ, मौत
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
train 2.jpg
- फोटो : train 2.jpg
Link Copied
ललितपुर। थाना जीआरपी के अंतर्गत शहर के देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर गेट बंद होने के बाद भी रेल पटरी पार कर रहे एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला सिविल लाइन, देवगढ़ रोड निवासी बालचंद जैन (87) शुक्रवार की दोपहर में करीब ढाई बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। वह पौने तीन बजे देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए नेहरू नगर की ओर जा रहे थे, लेकिन यहां गेट बंद था तो वह गेट के नीचे से निकलकर रेल पटरियां पार करने लगे। इसी दौरान झांसी से बीना की ओर जा रही एक तीन डिब्बों की विशेष ट्रेन आ गई, यह देख गेट पर दोनों ओर खड़े लोग वृद्ध को रोकने के लिए काफी चिल्लाए, लेकिन वृद्ध ने जल्दी से पटरियां पार करने के लिए अपने कदम और तेज कर दिए और वह ट्रेन की चपेट में आ गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद किसी परिचित ने उसके परिजनों को जानकारी दे दी, जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।