फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A surge of faith at the Jawara procession

Lalitpur News: जवारों की शोभायात्रा मेें उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 20 Oct 2026 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A surge of faith at the Jawara procession
नेहरूनगर से निकलती जवारों की शोभायात्रा। स्रोत:आयोजक
जाखलौन। नवरात्र की नवमीं पर नगर में जवारों का विसर्जन धूमधाम से किया गया। सुबह से ही दुर्गा पंडालों में हवन-पूजन का दौर शुरू हो गया। नगर के पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न देवी मंदिरों से जवारों की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

जवारों के विसर्जन के दौरान मां के भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई भक्त मुंह में बाना छिदवाकर शोभायात्रा में शामिल हुए। वहीं, महिलाएं और बालिकाएं सिर पर जवारों के खप्पर रखकर चल रही थीं। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। देवी मंदिरों एवं दुर्गा पंडालों में प्रसाद चढ़ाने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस मौके पर विभिन्न देवी मंदिरों से निकली शोभायात्रा के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जवारों को नदी में विसर्जित किया। इस दौरान अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed