फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Old and dilapidated transformers will be replaced: MD

पुराने एवं जर्जर ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे : एमडी

Mon, 03 Jul 2023 12:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 03 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Old and dilapidated transformers will be replaced: MD
तालबेहट। रविवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड के एमडी अमित किशोर ने तालबेहट रानीपुरा में लगे शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद एसडीओ से विभिन्न जानकारियां ली। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय से बिल जमा करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण दिलाए जाएंगे और यदि इसमें कंपनी आनाकानी करती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दक्षिणांचल विघुुत वितरण खंड के एमडी अमित किशोर ने शनिवार की रात तालबेहट और आसपास के गांवों में बिजली की आपूर्ति का निरीक्षण किया। जिसमें बारिश के बजह से कुछ समस्याए नजर आई। जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह माताटीला निरीक्षण गृह में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कई विषयों पर चर्चा हुई। इसके बाद दोपहर बाद रानीपुरा में आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने वहां मौजूद एसडीओ अक्षय विश्वकर्मा से कई जानकारी लीं। उन्होंने बताया कि सब स्टेशन पर नेट वर्क की समस्या है। जिससे काम करने में परेशानी होती है। जिस पर उन्होंने फोन पर ही अधिकारियों से संपर्क कर इस समस्या के निदान के निर्देश दिए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं को अच्छी व्यवस्था देने में जुटा है। इसके चलते पूरे क्षेत्र में जर्जर एवं पुराने ट्रांसफार्मरों को बदला जा रहा है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढाने का काम चल रहा है। नग्न तारों को सुरक्षित किया जा रहा है। संविदा कमियों को सुरक्षा उपकरण पर उन्होंने कहा कि इसके लिए कंपनी को निर्देश दे दिए गए है। शीध्र की उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें आनाकानी करने पर कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन
तालबेहट। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, महामंत्री अब्दुल हक की अगुवाई में कर्मचारियों ने एमडी को एक ज्ञापन देकर बार क्षेत्र में मृत संविदा कर्मचारी जगभान कुशवाहा को बीमा क्लेम राशि दिलवाने, संविदा कर्मियों की संख्या बढ़ाने एवं कर्मचारियों को कंपनी द्वारा अनुरक्षण कार्य के लिए पूर्ण सुरक्षा किट उपलब्ध कराने की मांग रखी। उन्होंने अवगत कराया कि बिना सुरक्षा किट के संविदा कर्मी जान हथेली पर रख कर अपना कार्य संपादित कर रहे हैं। ज्ञापन पर उजागर सिंह, सोन सिंह, देवेंद्र सिंह, मुलाम,करन सिंह,बलराम, अंतेश आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed