{"_id":"666b58e58ab55707e803b845","slug":"officials-were-stunned-to-see-the-video-of-mud-coming-out-of-the-pipe-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-116132-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पाइप से निकलते कीचड़ का वीडियो देखकर भौंचक्के रह गए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पाइप से निकलते कीचड़ का वीडियो देखकर भौंचक्के रह गए अधिकारी
विज्ञापन
तालबेहट। भीषण गर्मी से परेशान जनता को जल संस्थान द्वारा लगाया गया ग्राम सभा खांदी का नलकूप इस समय पानी के स्थान पर कीचड़ दे रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और जनता के विरोध जताने के बाद तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी ने जल संस्थान के अधिकारियों से इस समस्या के निदान कराने के निर्देश दिए हैं।
नगर की जनता को पानी मुहैया कराने के लिए ग्राम सभा खांदी के समीप लगाए गए नलकूप के पाइप से तो पानी की जगह कीचड़ आ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाला और अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी। वीडियो देखकर अधिकारी तक दंग रह गए। क्योकि नल के पाइप से कीचड़ निकल रहा था। इस समस्या के निदान के संबंध में तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी ने जल संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों से बात की।
- वास्तव में नल के पाइप से काफी गंदा पानी निकल रहा था। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।-चंद्रकांत तिवारी, तहसीलदार