फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Officers harassing in the name of power theft

Lalitpur News: बिजली चोरी के नाम पर परेशान कर रहे अधिकारी

Tue, 31 Jan 2023 11:05 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Officers harassing in the name of power theft
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा मीटर निकालकर बिजली चोरी में कार्रवाई करने के विरोध में आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को घंटाघर के मैदान से पैदल मार्च निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर लोगों को बिना वजह परेशान न करने की मांग की गई। साथ ही सरकार द्वारा घोषणा के अनुरूप सस्ती बिजली एवं किसानों के लिए मुफ्त बिजली दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि ललितपुर के किसान उपभोक्ताओं से ट्रांसफार्मर बदलने व नया ट्रांसफार्मर रखने के नाम पर पच्चीस हजार रुपये विद्युत अधिकारियों द्वारा लिए जाने का आरोप लगाया। वहीं जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के घर जाकर विद्युत अधिकारियों पर उपभोक्ताओं के चालू मीटरों को टैंपर दिखाकर विद्युत चोरी में रिपोर्ट दर्ज करने का भय दिखाने एवं अवैध वसूली किए जाने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा आरोप लगाया कि विद्युत उपभोक्ताओं के चालू मीटरों को बिना किसी प्रयोगशाला की जांच के टैंपर दिखाकर विद्युत मीटरों को नष्ट कर साक्ष्य नष्ट कर अवैध वसूली की मांग की जाती है। यह भी आरोप लगाया कि ललितपुर में तैनात एक विद्युत अधिकारी दूसरे जनपद में तैनाती के समय विद्युत चोरी कराने में संलिप्त पाए गए और उससे जनपद में विद्युत चेकिंग कराई जा रही है। जांच कर उक्त अधिकारी की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आप पार्टी ने जनपद में संदिग्ध मीटरों की जांच उपभोक्ता की उपस्थिति में कराई जाने के बाद कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि विधान सभा चुनाव के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में चुनाव जीतने के बाद जनता को सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की बात भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने राज्यपाल से उक्त मामले में हस्तक्षेप कर जनता को सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने एवं बिजली के दामों में होने वाली बेतहाशा वृद्घि को रोकने की उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed