{"_id":"60d393a68ebc3e32363352cd","slug":"officers-absent-notification-lalitpur-news-jhs19783048","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में अनुपस्थित अधिकारी से मांग स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में अनुपस्थित अधिकारी से मांग स्पष्टीकरण
विज्ञापन
gov office.jpg
- फोटो : gov office.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बुधवार को डीएम अन्नावि दिनेशकुमार ने जिला सेवायोजन अधिकारी के बैठक में उपस्थित नहीं होने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने एनआरएलएम द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण की समीक्षा की।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिलास्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। तत्पश्चात पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की, जिसमें उन्होंने अब तक लंबित कार्यों को शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए। आरसेटी प्रतिनिधि ने बताया कि स्थापना से अब तक विभिन्न व्यवसायिक ट्रेडों में 203 बैचों में 5715 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया है, इनमें से 3914 लाभार्थी अपना कार्य शुरू कर चुके हैं। इन लाभार्थियों में से 1713 लाभार्थियों ने बैंक ऋण लेकर एवं 2148 लाभार्थियों ने निजी पूंजी लगाकर व्यवसाय प्रारंभ किया है। 53 लाभार्थी विभिन्न कंपनियों एवं फर्मों में नौकरी कर रहे हैं। आरसेटी द्वारा कुल प्रशिक्षित लाभार्थियों का लगभग 6.48 प्रतिशत लाभार्थी व्यवसाय स्थापित कर चुके हैं।
बैठक में एनआरएलएम द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण की समीक्षा में सूचनाएं अस्पष्ट होने पर डीएम ने अगली बैठक में पूर्ण सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले माह बैठक आयोजित कर पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी योजनाओं/प्रशिक्षणों की प्रगति का विवरण उपलब्ध कराएं। साथ ही अब तक दिए गए ऋण की सूची उपलब्ध कराएं। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा रविंद्रवीर यादव, एलडीएम प्रतिनिधि, आरसेटी प्रतिनिधि मौजूद रहे।