{"_id":"676dbc4d5bb3406f3f0d60f7","slug":"off-grid-solar-systems-will-be-installed-in-anganwadi-centres-smart-class-schools-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-126480-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आंगनबाड़ी केंद्रों, स्मार्ट क्लास वाले विद्यालयों में लगेंगे ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आंगनबाड़ी केंद्रों, स्मार्ट क्लास वाले विद्यालयों में लगेंगे ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम
विज्ञापन
- अन्य सरकारी भवन का भी किया जा रहा सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपीनेडा विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों, स्मार्ट क्लास वाले विद्यालयों में अब ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम लगाकर सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। इसके लिए विभाग सर्वे करा रहा है और विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन करके प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। वहीं, अन्य सरकारी भवनों का भी सर्वे किया जा रहा है।
यूपीनेडा द्वारा जहां मकानों, नलकूप कनेक्शनों, सरकारी भवनों और विद्यालयों पर अनुदान पर ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम लगवाए जा रहे हैं, वहीं, अब विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों और स्मार्ट क्लास वाले विद्यालयाें के छत पर ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम लगवाए जाएंगे। इसके लिए विभाग द्वारा ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों और स्मार्ट क्लास वाले विद्यालयों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद विभाग द्वारा इन भवनों की छतों पर ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम लगाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करेगा। जिसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। सर्वे के बाद विभाग द्वारा उन भवनों पर कितनी क्षमता का सोलर सिस्टम लगाना है और उसके लगाने में कितनी लागत आएगी, इसका आंकलन किया जाएगा और उसी के आधार पर स्टीमेट तैयार कर उसका प्रस्ताव जल्द ही तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
योजना से मकान व गांव-गांव हो रहे रोशन
पीएम सूर्य घर योजना के तहत अबतक 1608 लोगों द्वारा सोलर संयंत्र के लिए पंजीकरण कराए गए हैं, जबकि अभी तक चार सौ से अधिक लोगों के घरों में सोलर संयंत्र स्थापित भी कराए जा चुके हैं। वहीं, बाबू कल्याण सिंह योजना में बीस ग्राम पंचायतों में दस-दस सोलर स्ट्रीट लाइटें यानि दो सौ स्ट्रीट लाइट और पंडित दीनदयाल योजना में 139 स्ट्रीट लाइटें अन्य 12 ग्राम पंचायतों में लगवाई गई हैं।
विज्ञापन
नलकूप भी हो रहे सोलर से संचालित
पीएम कुसुम सी-1 योजना के तहत जिले में वर्ष 2022-23 में 38 सोलर सिस्टम लगाए गए हैं, जबकि वर्ष 2023-24 में 70 सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं। वहीं इस वर्ष अब तक 30 आवेदन आ चुके हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रूफ टॉप वाले सरकारी भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्मार्ट क्लास वाले संचालित विद्यालयों का सर्वे कराया जा रहा हैं। इन भवनों में ऑफ ग्रिड सोलर संयंत्र लगाने के लिए सर्वे पूरा होने पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा और शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन भवनों पर क्षमता के अनुसार यह सोलर सिस्टम स्थापित कराए जाएंगे।
-राजेश वघेल, परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा