{"_id":"5f2eed588ebc3e3cec6c327a","slug":"odf-plus-village-allownce-in-freedom-day-lalitpur-news-jhs1734309128","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर घोषित होंगे ओडीएफ प्लस गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर घोषित होंगे ओडीएफ प्लस गांव
विज्ञापन
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने जिले के ग्राम प्रधानों के साथ ई चौपाल के जरिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 15 अगस्त तक संचालित होने वाले ‘साप्ताहिक गंदगी मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ किया। इस दौरान बताया गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम सभा में ओडीएफ प्लस गांव की घोषणा की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों को बताया कि अभियान के तहत 9 अगस्त को ग्राम प्रधानों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण एवं पृथ्कीकरण अभियान चलाया जाएगा, 10 व 11 अगस्त को सामुदायिक भवनों एवं स्वच्छ भवनों की साफ-सफाई एवं पुताई में श्रमदान किया जाएगा। 12 अगस्त को जनपद में श्रमदान कर पौधरोपण किया जाएगा। 13 अगस्त को कक्षा 6 से 8 के छात्रों का ऑनलाइन पेंटिंग कंपटीशन, कक्षा 9 से 12 के छात्रों
की गंदगी मुक्त भारत अभियान विषयक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 14 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य तथा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम सभा में ओडीएफ प्लस गांव की घोषणा की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद में किये जा रहे कोविड टेस्ट के बारे में बताते हुए कहा कि सभी लोग अपने फोन में होम आईसोलेशन एप को डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम स्थापित
अपर जिलाधिकारी न्यायिक, प्रभारी अधिकारी कोविड कंट्रोल रूम ने बताया कि जनपद में कोविड संबंधी किसी भी समस्या या जानकारी देने के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम के नंबरों 05176-274371, 05176-272335, 05176-272200, 05176-272613 या 9450275516, 9415060292 पर फोन कर सुझाव या जानकारी दे सकता है। उन्होंने अपील की कि सभी ग्राम प्रधान अपने गांवों में लोगों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
दो हजार एकड़ में बनेगा पार्क
जनपद में प्रशासन द्वारा 2000 एकड़ में फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना के लिए महरौनी में स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसी प्रकार तालबेहट में अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्लांट की स्थापना की भी जा रही है। सभी ग्राम प्रधानों से अनुरोध है कि अपने गांव में कम से कम एक हैंडलूम की स्थापना कराकर चंदेरी साड़ी को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में मदद कर सकते हैं।