फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   objection over food procesing plant

सार्वजनिक विवाह घर में फूड प्रोसेसिंग प्लांट बनाने पर जताई आपत्ति

Mon, 29 Nov 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
objection over food procesing plant
कैप्सन - पूर्व विधायक निधि से बनाया गया विवाह गृह - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। ग्राम सभा खांदी अंतर्गत सिविल लाइंस क्षेत्र में करीब दो दशक पहले विधायक निधि से गरीबों के लिए बनाए गए सार्वजनिक विवाह घर में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाने पर आसपास के लोगों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने नाराजगी जताई है। लोगों ने डीएम को एक शिकायती पत्र देकर इसे कहीं और लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो दशक पहले पूर्व विधायक अरविंद कुमार जैन ने अपनी निधि से गरीबों के लिए विवाह घर बनवाया था। स्थायी बाल विकास कार्यालय न होने के कारण कुछ समय बाद उसमें अस्थाई तौर पर कार्यालय संचालित करने के लिए बाल विकास विभाग को दे दिया गया। जिसे खाली कराने के लिए ग्राम सभा खांदी के ग्रामीण कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। उनका कहना है कि वर्तमान समय में उन्हें विवाह शादी करने के लिए महंगे विवाह घर उनके बस की बात नहीं है। भवन खाली कराने की बात दूर प्रशासन उक्त भवन में फूड प्रोसेसिंग प्लांट खोलने जा रहा है। इससे प्रदूषण फैलने और वाहनों के आने-जाने से आसपास के लोगों के लिए परेशानियां पैदा होगी। लोगों ने इसे कहीं और संचालित कराने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। शिकायती पत्र पर धर्मेंद्र कुशवाहा, विमला देवी, अमित बुंदेला, मुकेश नायक, पूरन सिंह, अजय सिंह आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन

विवाह घर के समीप रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वामी प्रसाद यादव ने बताया कि आसपास के लोगों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने भी उक्त प्रकरण की जांच कराके प्रदूषण विभाग से अनापत्ति के बाद ही उक्त प्लांट को खोले जाने की रिपोर्ट दी थी। उसमें उक्त प्लांट के संचालित होने से ध्वनि प्रदूषण के कारण बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए नुकसान हानिकारक बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed