फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nsui lock the dios office gate

एनएसयूआई ने डीआईओएस कार्यालय गेट पर ताला डालकर किया प्रदर्शन

Sun, 22 Aug 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
nsui lock the dios office gate
एनएसयूआई ने डीआईओएस कार्यालय गेट पर ताला डालकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

ललितपुर। जीआईसी के इंटरमीडिएट कक्षाओं के 877 छात्रों की अंकतालिकाओं में नंबर दर्ज न होने का मामला तूल पकड़ रहा है। शनिवार को एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला की अगुवाई में छात्रों ने डीआईओएस कार्यालय गेट पर ताला डालकर धरना प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने कहा कि बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। करीब एक घंटे तक तालाबंदी के दौरान कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो जिलाध्यक्ष ने कहा कि अफसरों ने ध्यान न दिया तो अब कॉलेज में तालाबंदी करेंगे। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

शनिवार को एनएसयूआई के तत्वावधान में छात्रों ने सुबह करीब 10.30 बजे से डीआईओएस कार्यालय के मुख्यगेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर तक कोई अफसर नहीं आए तो 12.30 बजे गेट पर ताला डाल दिया। महासचिव शुभम शुक्ला ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक व विद्यालय प्रशासन की लापरवाही के चलते छात्र दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। 21 दिनों से लगातार छात्र आंदोलित हैं। इसके बाद भी शासन प्रशासन गूंगा बैठा है। छात्र कपिल सेन ने कहा कि अंकतालिका पर अंक दर्ज न होने से छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा एक तुगलकी फरमान जारी किया गया है, जिसमें बताया कि जिन छात्रों की अंक तालिकाओं में अंक प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। वह 18 सितंबर से प्रस्तावित स्कीम के अंतर्गत परीक्षा दे सकते हैं। यह फरमान छात्रों के प्रति भेदभाव वाला है। उन्होंने चेतावनी दी है कि छात्रों की अंकतालिका पर शीघ्र ही अंक प्रदर्शित नहीं हुए तो छात्र सड़क से लेकर संसद तक अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। अपराह्न 1.30 बजे धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला ने कहा कि समस्या का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसीक्रम में जीआईसी गेट पर ताला डालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, डीआईओएस रामशंकर से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। इस दौरान यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, जिला महासचिव आजम खान, शबनम, दीपक चौहान, उत्कर्ष नायक, राहुल यादव, रोहित कुशवाहा, प्रिंस गोस्वामी, अजय राजपूत, पियूष चतुर्वेदी, पवन कुमार, अनिल, अमित, हरिओम आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed