{"_id":"60340f208ebc3ee93d714bb0","slug":"nss-training-teach-beneficial-thing-lalitpur-news-jhs1892322101","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस सिखाता समाज उपयोगी कार्य विकसित करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस सिखाता समाज उपयोगी कार्य विकसित करना
विज्ञापन
पहलवान गरुदीन महाविद्यालय में एनएसएस शिविर का शुभारंभ करते अतिथि
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। डा. मुन्ना तिवारी ने कहा कि एनएसएस समाज उपयोगी कार्य करना सिखाता है।
शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ मुन्ना तिवारी, नोडल अधिकारी उमेश कुमार, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. श्वेता पांडेय, ललितपुर नोडल अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी व कॉलेज संस्थापक डा. पारसनाथ यादव ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। समन्वयक ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र की युवा शक्ति के व्यक्तित्व विकास के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित सक्रिय कार्यक्रम है। इसमें प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते हैं।
उमेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय एकता शिविर की अवधि दिन-रात सात दिन होती है। संस्थापक ने कहा कि स्वयं सेविकाओं को साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सफाई आपातकालीन प्राकृतिक आपदा के साथ लोगों की सहायता करना विद्यार्थी जीवन से ही समाज उपयोगी कार्य विकसित करना राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आता है। इस दौरान प्राचार्य डा. सूफिया, डा. महेश कुमार झा, पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रकाश खरे, प्रथम कार्यक्रम अधिकारी डा. वंदना याज्ञिक, साधना नागल, विभा ताम्रकार, रत्ना याज्ञिक, जगत झा, रंजना श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, पूजा झा आदि स्टाफ मौजूद रहा।