{"_id":"683ca151226114278701cad7","slug":"now-the-pipeline-will-be-laid-at-night-not-during-the-day-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-136328-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अब दिन में नहीं, रात में बिछाई जाएगी पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अब दिन में नहीं, रात में बिछाई जाएगी पाइपलाइन
विज्ञापन
ललितपुर। इलाइट चौराहे से ब्याना नाला की ओर बिछाई जा रही पाइपलाइन का काम अब दिन में नहीं बल्कि रात में किया जाएगा। इससे दिन के समय यातायात प्रभावित नहीं होगा।
नगर के विभिन्न वार्ड में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन व टंकियों तक के लिए राइजिंग लाइन डाली जा रही है। शहर में इलाइट से ब्याना नाला की ओर सड़क किनारे पाइपलाइन बिछाई जा रही है। खोदाई के दौरान मिट्टी सड़क पर ही डालने से यातायात प्रभावित हो रहा था। भारी वाहनों के निकलने में समस्या हो रही थी। कई बार जाम की स्थिति बन रही थी। इस समस्या को अमर उजाला ने 31 मई के अंक में पेज दो पर ‘इलाइट पर दिन में डाली जा रही पाइपलाइन, राहगीरों को दिक्कत’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। अब विभाग ने दिन में पाइपलाइन बिछाए जाने का कार्य बंद करा दिया है। इससे राहगीरों को आवागमन में समस्या नहीं होगी।
-- -
इलाइट से ब्याना नाला की ओर बिछाई जा रही पाइपलाइन का कार्य दिन में यातायात बाधित होने के चलते बंद कर दिया है। अब रात में ही कार्य किया जाएगा।- मुकेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम