{"_id":"679d249cc6e5ed4340063d57","slug":"now-prayagraj-chhinvki-fair-special-will-run-from-lalitpur-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-128737-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अब ललितपुर से चलेगी प्रयागराज छिंवकी मेला स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अब ललितपुर से चलेगी प्रयागराज छिंवकी मेला स्पेशल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बीना से प्रयागराज जाने वाली प्रयागराज छिंवकी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन अब बीना की जगह ललितपुर से ही संचालित की जाएगी। रेलवे ने यह निर्णय ललितपुर से जाने वाले यात्रियों की भीड़ और सुविधा को देखते हुए लिया है।
महाकुंभ में यात्रियों के जाने के लिए ललितपुर स्टेशन पर चार कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का ठहराव किया गया है। वहीं, नियमित ठहराव वाली ट्रेनों से भी रोजाना हजारों श्रद्धालु कुंभ में जा रहे हैं। अब रेलवे ने बीना से प्रयागराज छिंवकी जाने वाली 01817 कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन बीना की जगह ललितपुर रेलवे जंक्शन से करने का निर्णय लिया है। रेलवे ने इसकी सूचना भी जारी कर दी है।-- -- -- -
ललितपुर से ये ट्रेनें जा रहीं प्रयागराज : ललितपुर में ठहराव वाली नियमित ट्रेनों के अलावा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का भी ठहराव किया गया है। बलिया कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार सुबह आठ बजे, जबकि गोरखपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन हर रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार सुबह आठ बजे ललितपुर स्टेशन पर आती है। इसके अलावा प्रयागराज छिंवकी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दोपहर 12.05 बजे ललितपुर से चलेगी। सूबेदारगंज कुंभा मेला स्पेशल ट्रेन ललितपुर में शाम 6:40 बजे आती है। वहीं, नियमित स्थाई ठहराव वाली ट्रेनों में प्रयागराज एक्सप्रेस हर शाम 7:38 बजे, जबकि बरौनी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को छोड़ सप्ताह में छह दिन रात 8:53 बजे आती है। आसनसोल साप्ताहिक एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन बृहस्पतिवार रात 8:53 बजे आती है। जबकि, तुलसी एक्सप्रेस रविवार और मंगलवार रात 10:32 बजे झांसी के रास्ते बांदा, मानिकपुर, नैनी होकर प्रयागराज जंक्शन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बीना से प्रयागराज जाने वाली प्रयागराज छिंवकी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन अब बीना की जगह ललितपुर से ही संचालित की जाएगी। रेलवे ने यह निर्णय ललितपुर से जाने वाले यात्रियों की भीड़ और सुविधा को देखते हुए लिया है।
महाकुंभ में यात्रियों के जाने के लिए ललितपुर स्टेशन पर चार कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का ठहराव किया गया है। वहीं, नियमित ठहराव वाली ट्रेनों से भी रोजाना हजारों श्रद्धालु कुंभ में जा रहे हैं। अब रेलवे ने बीना से प्रयागराज छिंवकी जाने वाली 01817 कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन बीना की जगह ललितपुर रेलवे जंक्शन से करने का निर्णय लिया है। रेलवे ने इसकी सूचना भी जारी कर दी है।