फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Now people are suffering from diarrhea, 36 patients found

Lalitpur News: अब डायरिया की मार झेल रहे लोग, 36 मरीज मिले

Sun, 24 Aug 2025 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Now people are suffering from diarrhea, 36 patients found
- डायरिया के प्रकोप से भी सीख नहीं ले रहे जिम्मेदार, लोग हो रहे बीमार
विज्ञापन

- हैंडपंपों के आसपास जमा है गंदा पानी, पनप रहे मच्छर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुंदेलखंड के लोगों के ऊपर प्राकृतिक आपदाओं का संकट टल नहीं रहा है, बीते दिनों हुई भारी बारिश से किसानों के खेतों में पानी भर गया था। अब दूषित पानी के सेवन से लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में रोजाना भारी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। अबतक एक सप्ताह के भीतर दो गांवों के 36 लोगों में डायरिया होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद भी जिम्मेदार सीख नहीं ले रहे हैं। अधिकांश हैंडपंपों के आसपास गंदगी भरी पड़ी है। ऐसे में कई लोगों के बीमारियों की चपेट में आने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। यह हाल शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र बना बना हुआ है। इसके बाद भी हैंडपंपों के आसपास सफाई नहीं कराई जा रही है। इससे बीमारी आगे और बढ़ने की आशंका है।

---
फोटो- 06
शहर की ह्रदय स्थली घंटाघर के पास सदर चौकी के बाहर चबूतरा पर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के राहगीरों का जमावड़ा बना रहता है। यहां पर लोग आकर बैठ जाते हैं। चौकी के बाहर लगे हैंडपंप से पानी पीते हैं। सामने ही नगर पालिका का कार्यालय है। इसके बाद भी हैंडपंप के आसपास गंदगी का ढेर लगा हुआ है। कोई दूसरा विकल्प न होने की स्थिति में लोग इस हैंडपंप का पानी भी पी रहे हैं। ऐसे में बीमारी फैलने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

---
फोटो- 07
मेडिकल कॉलेज से कर्पूरी ठाकुर चौराहा मार्ग पर दो हैंडपंप लगे हुए हैं। इसमें एक मेडिकल कॉलेज के पास में ही लगा है, जिसके पास दूषित पानी जमा है। वहीं दूसरा हैंडपंप अग्रवाल क्लीनिक के सामने लगा है, जिसके पास भारी मात्रा में कचरा व गंदगी पड़ी हुई है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। शिकायत के बाद भी सफाई नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो-08
सदनशाह चौराहा शहर का प्रमुख स्थल है। यहां पर देवगढ़, धौर्रा जाखलौन और बुढ़वार क्षेत्र की ओर जाने वाले लोग जुटते हैं। इससे अधिक भीड़भाड़ बनी रहती है। चौराहे पर हैंडपंप लगा हुआ है, जिससे राहगीर, आसपास के लोग और दुकानदार पानी पीते हैं। हैंडपंप के प्लेटफाॅर्म पर दूषित पानी जमा है। इसमें कचरा व गंदगी होने से दूषित दुर्गंध उठ रही है। हैंडपंप का पानी पीने से बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।

---
फोटो- 05
सौजना। ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत नेकौरा में सफाई के अभाव में हैंडपंप के प्लेटफॉर्म में गंदगी व कचरा जमा है। ऐसे में लोग पत्थरों पर बर्तन रखकर पानी भर रहे हैं। वहीं आसपास में भारी मात्रा में पानी जमा बना हुआ है। ऐसे में पानी रिसकर जाने से हैंंडपंप के पानी से दूषित होने से बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
000000000000
शहर में हैंडपंप के पास गंदगी व दूषित पानी जमा होने की जानकारी हुई है। जिस पर टीम भेजकर सभी हैंडपंपों की सफाई कराई जाएगी।
-दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed