फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Now Panchayat Raj Department will have its own engineers, the government has sent 25 new JEs to the district

अब पंचायतराज विभाग के कार्यों में आएगी तेजी, शासन ने 25 नए जेई किए नियुक्त

Thu, 29 Sep 2022 10:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Now Panchayat Raj Department will have its own engineers, the government has sent 25 new JEs to the district
ललितपुर। जनपद में जिला पंचायतराज विभाग को 25 जेई तैनात होने की सूची शासन से जारी कर दी गई है। इन सभी जेई को दो अक्तूबर गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री लखनऊ में नियुक्ति पत्र जारी करेंगे।
विज्ञापन

शासन द्वारा जनपद में कांट्रेक्ट वेस जेई भेजे जा रहे है। जिससे पंचायत में काम करने में आसानी व तेजी आएगी। इन्हें विभाग द्वारा कोई वेतन नहीं दिया जाएगा। इनके द्वारा तैयार ग्राम पंचायतों में कार्ययोजनाओं का दो फीसदी कमीशन मिलेगा। यही इन अवर अभियंताओं का वेतन होगा। शासन ने पंचायती राज विभाग में यह पहला प्रयोग किया। माना जा रहा है कि अभी तक पंचायती राज विभाग में तकनीकि स्टाफ की कमी के कारण कई कार्ययोजनाओं पर कार्य नहीं हो पा रहा था। जिससे प्रदेश के अंतिम छोर तक विकास की योजना सरकार की मंशानुरूप नहीं पहुंच पा रही थी। अब 25 अवर अभियंताओं की नियुक्ति हो जाने से रुकी हुई कार्ययोजनाओं का रास्ता साफ हो जाएगा। इन जेई के लिए हाल ही में जनपद आवंटित करते हुए सूची जारी की। जिसके क्रम में 25 अवर अभियंता में आएंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पूरे प्रदेश में करीब ढाई हजार जेई का चयन पंचायतराज विभाग के लिए शासन ने किया है। दो अक्तूबर गांधी जयंती पर लखनऊ में मुख्यमंत्री इन सभी जेई को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। नव नियुक्त 25 जेई पंचायतराज विभाग में आने से जनपद के सभी छह ब्लॉकों में चार से पांच जेई तैनात हो सकेगे। जिस कारण ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में देरी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

ब्लॉकस्तर के तकनीकी सहायकों पर निर्भरता होगी खत्म
अभी तक ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के स्टीमेट ब्लॉक स्तर पर तैनात तकनीकी सहायकों के द्वारा तैयार किए जाते थे। वहीं बड़ी कार्ययोजनाओं पर ब्लॉक में संबद्घ जेई द्वारा तैयार की जाती थी। लेकिन अब जब 25 जेई पंचायतराज विभाग में तैनात हो जाने से ब्लॉक में तैनात तकनीकि सहायकों पर निर्भरता खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर पर पंचायती राज में अवर अभियंता भेजने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। हाल ही में शासन ने जेई को जनपद आवंटित कर दिए है। जिसके तहत जनपद में 25 जेई आएंगे। नए जेई आने से पंचायतराज विभाग की कार्ययोजनाओं को पूर्ण करने में काफी मदद मिलेगी।
नवीन मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed