{"_id":"582372ea4f1c1b7304b37272","slug":"note-delivered-by-jnnata-markets-silence","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट ने दिया झन्नाटा, बाजारों में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट ने दिया झन्नाटा, बाजारों में सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
currency news
- फोटो : demo
सरकार द्वारा पॉच सौ और एक हजार रूपए के नोट बंद करने के पहले दिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। वही सरकार को अच्छे राजस्व की वसूली करने वाले उपनिबंधक विभाग में मात्र दो बैनामें हुए। सरकार के इस कदम की पूरे दिन हर जगह चर्चा रही।
भारत सरकार द्वारा मंगलवार को काफी बड़ा कदम उठाते हुए देश में चल रहे 500 और 1000 के नकली नोटों की कालाबाजारी रोकने के लिए उन्हें बंद करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी के बाद रात में ही कई लोग टीवी आदि पर विस्तार से जानकारी लेते रहें।
बुधवार को इस फैसले का बाजार में व्यापक असर दिखा। बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। वही, दुकानदारों ने ग्राहकों की मजबूरी का भी लाभ उठाया। कही कहीं तो लोगों ने पांच सौ और एक हजार के नोटों को कम कीमत में लिया। कुछ लोग जो पांच सौ एवं हजार के नोटों को फुटकर कराने के लिए पेट्रोल पंप गए तो वहां कर्मचारियों ने भी ग्राहकों से छोटे नोट लाने की बात कही। सरकार के इस कदम की चर्चा तहसील, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों पर पूरे दिन होती रही। अधिकांश लोगों ने सरकार के इस कदम की प्रशंसा करते हुए सराहनीय बताया।
विज्ञापन
बुधवार में हुए मात्र दो बैनामे
तालबेहट (ललितपुर)। सरकार द्वारा पांच सौ और हजार रुपये के नोटों का चलन बंद करने का सबसे अधिक असर उपनिबंधक विभाग पर दिखा। प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक बैनामे होने वाले उपनिबंधन कार्यालय में मात्र दो छोटी मालियत के बैनामें हुए। प्रभारी उपनिबंधक गोमती के अनुसार बुधवार को हर्षपुर और मुहारा के दो बैनामों से मात्र 2040 रूपए आए।
एसडीएम ने बैंकों को किया अगाह
तालबेहट (ललितपुर)। शुक्रवार को बैंक खुलने पर ग्राहकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम हरीओम शर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी कुवर बहादुर सिंह ने बैंक अधिकारियों और थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता और प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम शर्मा ने बैंकों में कुछ दिन ग्राहकों की आने वाली भीड़ को मद्देनजर रखते हुए सभी बैंक प्रबंधकों से नोट जमा कराने के लिए और काउंटर बढ़ाने एवं सभी की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने अपने सर्किल के समस्त थानाध्यक्षों को बैंक की सुरक्षा एवं वहां जुटने वाली भीड़ पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए है।
बैंकों के बाहर लगवाए जाए बोर्ड
तालबेहट (ललितपुर)। वही कुछ अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर नोट बदलने के लिए पहले दिन से आने वाले ग्राहकों की भीड को पूरे मामले की विस्तृत जानकारी के लिए बैंक के बाहर बोर्ड लगाने की मांग की है।