फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   non voilence

गांधी जी की अहिंसा नीति विश्व शांति में सहायक

Sat, 03 Oct 2015 01:10 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sat, 03 Oct 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
non voilence
ललितपुर। शैक्षिक संस्थाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व
विज्ञापन
प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर उन्हें याद किया गया। केपीएस डिग्री कालेज में सर्वधर्म सभा हुई तो राष्ट्रीय दलित महासंघ ने सफाई के प्रति जागरूकता अभियान चलाया।
केपीएस डिग्री कालेज ककरुआ में प्रबंधक डा. सतीश कुमार सुड़ेले ने गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को आजादी दिलाई। डा. कपिल नाथ ऋंगऋषि ने कहा कि गांधीजी की अहिंसा नीति विश्व शांति में सहायक हो सकती है। पूर्व प्रधानाचार्य डा. जनक किशोरी शर्मा ने गांधीजी के एकादश व्रत पर प्रकाश डाला। वहीं, श्री दीपचंद चौधरी महाविद्यालय में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. अरविंद कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी मशीनों के उत्पादन के विरोधी नहीं थे। वह मानते थे कि मशीन आदमी के लिए है, न कि आदमी मशीन के लिए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि रवींद्र दिवाकर, प्राचार्य डा. जेएस तोमर, प्रो. भगवत नारायण शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन शुभम भारती व सतेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
उधर, आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन में प्रबंधक प्रदीप जैन ने कहा कि गांधी जी का अहिंसा सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। कालेज परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। छात्र/छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवक्ता अश्विनी जैन, निवेदिता श्रीवास्तव एवं समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा। भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन में प्राचार्य डा. सुनील जैन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के योगदान पर चर्चा की। कालेज के बीएड, बीए, बीएससी, बीकाम के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।



राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य पूनम मलिक ने ध्वजारोहण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने अपने विचार रखे। इस मौके पर मंजुषा श्रीवास्तव, केके सोनी आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय दलित महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश वाल्मीकि की अगुवाई में मलिन बस्ती में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री कुंजबिहारी बावरा, राजकुमार नहार, कार्यवाहक अध्यक्ष सीताराम वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, दीपक घावरी उपस्थित रहे। जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी जनपद न्यायाधीश दिनेश शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के त्याग व बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।



प्रधान कुटुम्ब न्यायाधीश अशोक यादव, अपर जिला जज लोकेश राय, सीजेएम ज्योत्सना सिंह, सिविल जज आनंद सिंह, मुन्नालाल, कोर्ट मैनेजर अनूपा राय, अधिवक्ता कंछेदीलाल कुशवाहा, शंभूदयाल शर्मा, दीपक सक्सेना, चंपालाल, दर्शन बड़ौनिया, जंडैल सिंह, पवन तिवारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौबे और संचालन महामंत्री राजेश देवलिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed