{"_id":"6122ac018ebc3e14f15e3966","slug":"nomad-animal-causes-road-jam-lalitpur-news-jhs2025129160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर घूमते अन्ना जानवर यातायात में बन रहे बाधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
cow eating.jpg
- फोटो : cow eating.jpg
Link Copied
बानपुर/ललितपुर। कस्बा में सड़कों पर घूमते अन्ना जानवर यात्रा में बाधक बन रहे हैं। कई बार दो पहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
कस्बा में सड़क पर अन्ना जानवर विचरण कर रहे हैं। इससे सड़कों पर जाम जैसे हालत बन रहे हैं। कई बार भारी वाहनों को निकलने के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ती है। ऐसे में आय दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
ऐसी ही स्थिति कस्बा स्थित थाना परिसर से नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बीच की सड़क की बनी हुई है। साथ ही महरौनी टीकमगढ़ मार्ग, बार मार्ग की बनी हुई है। यहां पर 24 घंटे जानवरों का विचरण बना रहता है। इससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। साथ ही पैदल चलने वाले राहगीरों तक को परेशानी हो रही है। राहगीरों को आने-जाने में जानवरों का भय बना रहता है। सुबह से लेकर रात तक आवारा पशु सड़कों पर डटे रहते हैं। सड़कों से हटाने पर दुर्घटनाएं घट जाती हैं। कई बार भारी वाहनों की निकासी में अन्ना जानवर भी चुटहिल हो जाते हैं। कस्बा के बाजार वाले दिन रविवार और बुधवार को अधिक समस्या हो जाती है। बाजार में अन्ना जानवर घुस जाते हैं। कुछ जानवर तो लोगों को भी मारने के लिए भागते हैं। इससे लोगों को भी चुटहिल होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।