फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no water in canal

नहर में पानी नहीं पहुंचने को लेकर कई गांव के किसानों ने दिए प्रार्थना पत्र

Wed, 18 Nov 2020 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
no water in canal
महरौनी के पास सूखी पड़ी महरौनी रजवाहा नहर - फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस में जामनी बांध से निकली महरौनी रजवाहा नहर में पानी नहीं पहुंचने से कई गांवों के किसानों ने पहुंचकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर किसानों को पानी नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए नहर का पानी टेल तक पहुंचाने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने प्रार्थना पत्र में बताया कि नहर की सफाई हेड से लेकर ग्राम रखवारा के नीचे तक नहीं कराई गई है, जिससे पानी नहीं पहुंच रहा है। अधिकारी जानबूझ कर किसान विरोधी कार्य कर रहे हैं। महरौनी रजवाहा पर स्थित ग्राम खिरियालटकन जू, छायन, कुआंघोसी, महरौनी के किसानों ने सिंचाई विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने तत्काल पानी पहुंचाने की मांग की। अपर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता से फोन पर बात कर तीन दिन में किसानों की समस्या सुलझाने को कहा। शिकायत पत्र पर दरयाब सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, देवेंद्र सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि, पुरुषोत्तम चौबे महामंत्री भारतीय जनता किसान मोर्चा, सनत पुरोहित, मथुरा प्रसाद, जयनारायण, प्रेमनारायण, उमाकांत मिश्रा, राम भरोसे, रामसेवक, शोभा राम, नीरज मिश्रा, रतन, राजाराम, रूपनारायण पुरोहित, घनश्याम सिंह सहित कई किसानों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

-------------
सिंचाई विभाग के अधिकारी किसानों के साथ छल कर रहे हैं। लगता है कि अधिकारियों द्वारा किसानों की फसलों को सुखाने की योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ऐसे लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे तभी किसानों का भला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयनारायण मिश्रा, ग्राम खिरियालटकनजू।
--------
अधिकारियों ने किसानों को बर्बाद करने और सरकार की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से जान बूझकर नहर की सफ़ाई नहीं कराई है। ऐसे अधिकारियों और नहर की सफाई करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।

- रामभरोसे मिश्रा, ग्राम खिरियालटकनजू।
-------
जब किसानों को फसलों में सिंचाई करने का समय होता है, तभी विभाग नहर में ठेकेदार को लेकर सफाई का कार्य प्रारंभ करा देता है, जिससे किसानों को समय से पानी नहीं मिल पा रहा है। नहर की सफाई का काम बंद होना चाहिए।
- राजेश साहू, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed