फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no seating arrangement for porters

Lalitpur News: कुलियों के लिए बैठने का इंतजाम न आराम करने का

Thu, 24 Oct 2024 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
no seating arrangement for porters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एक जमाना था, जब रेलवे स्टेशनों पर कुलियों के बगैर यात्रियों का काम नहीं चलता था। अब वक्त बदल गया है। रेलवे स्टेशनों पर कुलियों को दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है।
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर अप और डाउन दोनों तरफ से करीब 50-60 यात्री ट्रेनों का स्टापेज है। बावजूद इसके कुलियों को पर्याप्त मात्रा में लगेज उठाने को नहीं मिलता। इस स्टेशन पर 9 कुली पंजीकृत हैं। ये दिन में 12-12 घंटे की ड्यूटी करते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान कुलियों को सिर्फ 150 से 250 तक की मजदूरी मिल पाती है। कुलियों ने बताया कि उन लोगों को जो भी मजदूरी मिलती है, उसी को वह लोग मिलकर आपस में बांट लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी तो ऐसा भी हो जाता है, जब इससे भी कम मजदूरी मिलती है। महंगाई के इस दौर में घर परिवार चलाना काफी मुश्किल हो जाता है।
रेलवे विभाग के अंग माने जाने वाले इन कुलियों के लिए रेलवे स्टेशन पर भी कोई इंतजाम नहीं है। इन्हें बैठने या आराम करने के लिए कोई जगह या कमरा नहीं है।
यहां तक कि टिफिन रखने के लिए भी स्थान नहीं है। कुलियाें ने बताया कि स्टेशन पर मौजूद बेंचों पर जब भी वह लोग आराम करने को बैठते हैं तो यात्री आ जाते हैं और उन्हें उठा देते हैं। रात के समय हालत ज्यादा खराब हो जाती है। बेंचों पर यात्री सो जाते हैं।

इस कारण वह लोग अपनी लगेज गाड़ी पर ही लेट जाते हैं और जैसे ही स्टेशन पर कोई ट्रेन आती है तो भागकर सामान की तलाश में पहुंच जाते हैं। लेकिन कई बार ग्राहक न मिलने पर काफी निराशा होती है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed