{"_id":"677439b1dc36c0a5710d6390","slug":"no-need-for-repair-when-the-road-itself-is-untouched-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-126802-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नहीं मरम्मत की जरूरत जब सड़क ही छूमंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नहीं मरम्मत की जरूरत जब सड़क ही छूमंतर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तहसील महरौनी के ग्राम अगौरा में लोक निर्माण विभाग की सड़क तक चोरी हो गई। विभाग के कर्मी जब गांव में 1.75 किमी सड़क की विशेष मरम्मत के लिए पहुंचे तो वहां दो फीट गहरा गड्ढा नजर आया। यही हीं सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री तक गायब कर दी गई। विभाग ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम अगोरा का संपर्क मार्ग 15 वर्ष पहले बना था। मरम्मत न होने से इसकी हालत खस्ता हो गई है। विभाग ने विशेष मरम्मत के कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा था। मार्ग के लिए 35.89 लाख रुपये जारी किए गए। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरु कर निर्माण कार्य शुरू किया। गांव में कर्मी पहुंचे तो हालत देखकर दंग रह गए। मार्ग में अधिक गहराई होने से सीसी रोड का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
।