फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   No drain or road in Ahilyabai and Shivdham

Lalitpur News: अहिल्याबाई और शिवधाम में नाली न सड़क

Wed, 11 Dec 2024 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
No drain or road in Ahilyabai and Shivdham
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अहिल्याबाई नगर एवं शिवधाम कॉलोनी के 300 परिवार मूलभूत सुविधाओं से अछूते हैं। न तो इस कॉलोनी में कहीं नाली बनाई गई और न ही पक्की सड़क बनी। बस प्लॉट काटकर कॉलोनी बसा दी गई। यहां पेयजल पाइप लाइन भी नहीं है। लोगों ने अपने घरों में ही हैंडपंप या बोरिंग कराकर पेयजल का इंतजाम कर रखा है।
शहर के बाईपास बड़ी नहर के पास अहिल्याबाई नगर एवं शिवधाम कॉलोनी कहने को तो शहरी क्षेत्र में आती हैं, लेकिन यहां कॉलोनाइजर और शासन व प्रशासन ने कोई भी जनसुविधा सालों बाद भी मुहैया नहीं कराई। आज तक इन कॉलोनियों में न तो सड़क का ही निर्माण कराया गया और न ही नालियां बनाई गईं। यहां तक कि बिजली, पेयजल की भी कोई सरकारी योजना अब तक नहीं लाई गई है।
विज्ञापन

यहां के बाशिंदों ने कई जगह कच्चे मार्ग पर मौरंग डालकर सड़क सही करवा ली है, जबकि बहुत से लोगों ने तो नालियां नहीं होने पर सोखता टैंक बनवा लिया है। लेकिन कई लोगों द्वारा सोखता टैंक नहीं बनवाया गया, जिससे उनकी नालियाें का पानी सड़क पर फैलने से कीचड़ हो रहा है। यहां पेयजल का कोई सरकारी इंतजाम नहीं होने से कई लोगों को दूर लगे हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। कॉलोनी में पार्क व खाली मैदान न होने से बच्चों का बचपन भी खाली प्लॉटों पर बीत रहा है। जब जिम्मेदारों से इन कॉलोनी में जनसुविधाओं पर चर्चा की तो कॉलोनी अवैध बताई गई, लेकिन जब कॉलोनी अवैध है तो प्लाॅट कैसे बिक गए और यहां इतनी बड़ी संख्या में मकानों का निर्माण कैसे हो गया, यह बड़ा प्रश्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
कॉलोनी में कच्चा मार्ग होने से काफी परेशानी होती है। नालियां नहीं होने से पानी भरने पर मच्छर पनप रहे हैं। सड़क पर गड्ढे होने से वाहन चलाने में काफी दिक्कत होती है। पूरा रास्ता ऊबड़ खाबड़ होने से बारिश में तो स्थिति काफी दयनीय हो जाती है।-विक्रम सिंह।

--------------------------
कॉलोनी की स्थिति बड़ी खराब है। यहां तो खुद ही सड़क, पानी और नाली का इंतजाम करना पड़ रहा है। पानी के लिए हैंडपंप तो घरों में लगवा लिए हैं, लेकिन गर्मियों में जलस्तर गिरने से पानी के लिए भी मोहताज होना पड़ता है। कोई भी सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है।-अर्चना।
------------------------
कॉलोनी में प्लाट काटते समय कॉलोनाइजर की जिम्मेदारी बनती है कि सड़क, सीवर और रोशनी के लिए बिजली की व्यवस्था कराए। दोनों कॉलोनियों में सड़क, नाली आदि सुविधाओं की जानकारी की जाएगी और बोर्ड बैठक में यह बात रखी जाएगी।
-दिनेश विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका।

जनपदीय स्काउट गाइड सर्वोत्तम कैडेट रैली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्रोत- स्

जनपदीय स्काउट गाइड सर्वोत्तम कैडेट रैली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्रोत- स्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed