Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   No Cardiologist Deployed, Medical College Becomes Referral Center for Heart Patients

Lalitpur News: कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं, हृदय रोगियों के लिए रेफर सेंटर बना मेडिकल कॉलेज

Tue, 23 Sep 2025 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
No Cardiologist Deployed, Medical College Becomes Referral Center for Heart Patients
- फिजिशियन के सहारे हैं मरीज, प्राथमिक उपचार के बाद निजी या अन्य जिले में इलाज कराने को मजबूर
विज्ञापन

- एक साल में 700 से ज्यादा मरीजों को नहीं मिला उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के मेडिकल कॉलेज को लेकर भले ही तमाम सुविधाओं का दावा किया जा रहा हो, लेकिन अबतक कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती यहां नहीं हो सकी है। इससे हृदय रोगियों को उपचार नहींं मिल पा रहा है। चिकित्सक के अभाव में मेडिकल कॉलेज महज रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन लगभग दो से तीन हार्ट के मरीज रेफर हो रहे हैं। ऐसे में एक साल में करीब 700 से ज्यादा मरीजों को उपचार नहीं मिल पाया है। उनको मजबूरन अन्य जिले या निजी अस्पतालों में उपचार कराना पड़ा है।
मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग, सर्जरी विभाग, नेत्र, ईएनटी व बाल रोग विभाग समेत अन्य विभागों में विशेषज्ञों के आने से स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार हुआ है। इन समस्याओं के मरीजों के रेफर होने की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन

लेकिन, हृदय रोगियों के इलाज की सुविधा नहीं हो सकी है। महज फिजिशियन के सहारे ही हृदय रोगियों को उपचार दिया जा रहा है। विशेषज्ञ के अभाव में समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। प्राथमिक उपचार तक ही सेवाएं सीमित हैं। यही नहीं जरूरी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में मरीजों को रेफर किया जा रहा है। मरीज मजबूर होकर महानगरों की ओर रुख कर रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन दो से तीन मरीज इमरजेंसी से रेफर हो रहे हैं। कई निर्धन तबके के मरीजों को उपचार कराना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में सीएमओ डाॅ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि हृदय रोग विशेषज्ञ का अभाव बना हुआ है। शासन को पत्राचार कर मांग की गई है। जल्द से जल्द से विशेषज्ञ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सर्दी में बढ़ेगी समस्या
सर्दी के दस्तक देते ही बीपी के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इस मौसम में हृदय रोगियों की संख्या में भी वृद्धि हो जाती है। ऐसे में रेफर होने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी हो जाती है। स्थानीय लोगों की मांग की है कि हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाए।
---
यह हैं सुविधाएं
- वेंटिलेटर, ईको मशीन, आईसीयू, ऑक्सीजन, हृदय घात की जांच को ट्रॉप-टी किट।
---
यह है वर्तमान में प्रतिदिन की स्थिति
- बीपी मरीज - 130 से 150
- ईसीजी जांच - 20 से 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed