निर्भया को आठवीं बरसी पर कैंडल जलाकर दी श्रद्घांजलि
ललितपुर। सैडो पावर ग्रुप ने दिल्ली में चलती बस में दुष्कर्म का शिकार हुई निर्भया की आठवीं बरसी को निर्भया चेतना दिवस के रूप में मनाते हुए महारानी लक्ष्मीबाई के प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था की निदेशक प्रीति शुक्ला ने बताया कि आठ साल पहले एक छात्रा के साथ चलती बस में दुष्कर्म किया गया था। सोसायटी फॉर लीगल एंड एजूकेशन राइट्स के बैनर तले बालिकाओं की नि:शुल्क एजूकेशन दी जा रही है। लड़कियों की एजूकेशन के साथ उनकी सिक्योरिटी पर ध्यान दिया जा रहा है। कॉलेजों, स्कूलों सहित ग्रामीण इलाकों में सैडो पावर प्रशिक्षण शिविर प्रदान किए जा रहे हैं साथ ही लड़कियों को सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जानकारी दी जा रही है। बेटी है तो कल है। इस दौरान उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम अपने आस पास लड़कियों को सुरक्षा देने का प्रयास करेंगे। सभा में मुकेश कुमार साहू एड, अनुराग चतुर्वेदी, परशुराम साहू, पूर्णिमा, श्रद्धा, रूपाली, पूजा कुशवाहा, संजना, भावना, मोहिनी, प्रियंका, दीक्षा, गीता, कुमकुम आदि उपस्थित रही।