फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nirbhaya case lawyer came to plead for the victim's family

Lalitpur News: पीड़ित परिवार की पैरवी करने आईं निर्भया कांड की अधिवक्ता

Sat, 25 Jan 2025 01:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case lawyer came to plead for the victim's family
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पांच पूर्व थाना कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम हर्षपुर के तत्कालीन प्रधान पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म व उसके बाद उसकी जलाकर हत्या का मुकदमा पॉक्सो न्यायालय में विचाराधीन है।
न्यायालय में मुकदमा फाइनल स्टेज पर पहुंच गया है। इस प्रकरण में पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा पैरवी करने जनपद में आईं। दिल्ली के निर्भया कांड में भी इन्हीं की पैरवी से पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाया था।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि विगत चार अप्रैल 2020 को शाम सात बजे हर्षपुर गांव के तत्कालीन प्रधान अशोक के घर उसकी नाबालिग पुत्री गई थी। जहां प्रधान ने उसे बुरी नीयत से दबोच कर दुष्कर्म किया तभी उसकी पत्नी वहां पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने उसकी पुत्री को मारा और कहा कि अगर उसने यह बात किसी से कही तो वह उसके पिता को जान से मार देगी। इसके बाद दोनों मिलकर उसकी पुत्री को जला दिया। इलाज के दौरान उसकी पुत्री की मौत हो गई।

इस प्रकरण में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए, प्रधान व उसकी पत्नी को बंद कर दिया था।
यह प्रकरण पॉस्को न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसी पीड़िताओं व उनके परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कार्यरत स्वयं सहायता समूह ने इस प्रकरण को अपने हाथ लिया। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा विगत दिवस जनपद में आईं। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए न्यायालय में तमाम दलीलें पेश की हैं। न्यायालय ने अंतिम सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तारीख निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed