फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nine sample, report negetive

नौ मरीजों के सैंपल की जांच आई निगेटिव

Sat, 18 Apr 2020 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
nine sample, report negetive
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का अब तक एक भी मरीज नहीं मिला है। इससे जनपदवासी राहत महसूस कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को नौ लोगों के भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 17 लोगों की जांच के लिए फिर सैंपल भेजे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य जनपदों से आने वाले सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रहे हैं। दो दिन पहले बृहस्पतिवार को भेजे गए नौ सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें दो लोगों के सैंपल खराब होने की वजह से शनिवार को फिर से उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग हर प्रकार से तसल्ली कर लेना चाहता है और इसमें कोई भी रिस्क लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को उक्त दो लोगों के सैंपल मिलाकर कुल 17 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। शुक्रवार को भेजे गए 27 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। अब तक भेजे गए सभी लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट लैब से आने के बाद निगेटिव आई है, जिससे जनपदवासियों के साथ ही जिला प्रशासन राहत महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
अभी तक सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। शनिवार को 17 सैंपल और भेजे गए हैं, जबकि बृहस्पतिवार को भेजे नौ सैंपल निगेटिव आए हैं।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed