{"_id":"61b25ef1cb6d4f13b8170f0b","slug":"nine-people-injured-in-fighting-between-two-sides-lalitpur-news-jhs2105935142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट में नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट में नौ लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरारी में दो पक्षों में मारपीट के मामले में छह लोग घायल हो गए, जबकि दो की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरारी निवासी गेंदारानी पत्नी शत्रुघ्न ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम को पांच बजे उसकी सास बेटीबाई, देवर मंगल, खेत पर थे एवं उसकी खेत में धना बो रही थी। तभी बिंदीलाल, जशरथ, छोटू आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जब उसके पति व जेठ बचाने पहुंचे तो उन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उसकी सास बेटीबाई, देवर मंगल, जेठ रामकिशोर एवं पति शत्रुघ्न के सिर में चोटें आईं।
यह देख आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो उन्हें भी गालियां दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी को झांसी रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने गेंदारानी की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
वहीं इस मारपीट में दूसरे पक्ष की बबली पत्नी हल्के, जशरथ, सीमा एवं गुलाब बाई के सिर में भी चोटें आई हैं। इसमें जशरथ और गुलाबबाई की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में बबली की तहरीर के आधार पर कनई, रामकिशोर, शत्रुघ्न, मंगल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।