फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nine months ago Dead Merchant's wife put the second dose of the vaccine

नौ माह पूर्व मर चुकी व्यापारी की पत्नी को लगा दी वैक्सीन की दूसरी डोज

Mon, 24 Jan 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nine months ago Dead Merchant's wife put the second dose of the vaccine
तालबेहट (ललितपुर)। क्षेत्र में मृत व्यक्तियों को कोरोना की दूसरी डोज दिए जाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। नगर के एक व्यापारी के मोबाइल में उसकी नौ माह पूर्व मर चुकी पत्नी को दूसरी डोज दिए जाने का मेसेज देखकर पूरा परिवार सन्न रह गया। मृतका के पति ने इस तरह के गलत मेसेजों पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

विकास खंड तालबेहट में टीकाकरण में लगे कर्मचारियों की लचरता के चलते महीनों पहले मृत व्यक्तिओं को कोविड डोज दिए जाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। इससे मृतक के परिजनों की भावनाएं आहत हो रही हैं। ग्राम थानागांव निवासी पन्ना लाल की मृत्यु के लगभग नौ माह बाद कोविड की दूसरी डोज देने का मेसेज आने का मामला ठंडा नहीं हुआ था। कि नगर के गंज निवासी व्यापारी कमल कुमार मोदी के मोबाइल फोन पर लगभग नौ माह पूर्व उनकी मृत पत्नी इंद्रिरा जैन को सीएचसी तालबेहट में कोविड की दूसरी डोज दिए जाने का मेसेज आया। जबकि इंद्रिरा जैन की ग्वालियर में कोविड उपचार के चलते 19 अप्रैल 21 को वहीं मृत्यु हो गई थी ।
विज्ञापन

मृत्यु से पूर्व उन्हें17 मार्च को कोविड की पहली डोज दी गई थी। इस मेसेज के आते ही पूरा परिवार सन्न रह गया। परिजन मृतका को याद करके रोने लगे। व्यवसायी कमल कुमार मोदी ने स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गलत मेसेज भेजने पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की गलती मोबाइल फीडिंग के दौरान हो सकती है। इन पर रोक लगनी चाहिए। - एसपी सिंह, उपजिलाधिकारी तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed