फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nine diffirent case 22 people again FIR

नौ अलग-अलग मारपीट के मामले में 22 पर मुकदमा दर्ज

Sat, 21 Mar 2020 10:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Nine diffirent case 22 people again FIR
ललितपुर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मारपीट के नौ मामलों में 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाली पुलिस को क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नेहरू नगर निवासी जमुनियां बाई पत्नी लालसिंह ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला निवासी दल सिंह पुत्र नारायण सिंह अपने तीन साथियों के साथ आया और गालीगलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना मड़ावरा पुलिस ने ग्राम धवा निवासी हल्काई पुत्र सूरो की तहरीर पर छमाधार पुत्र जगन अहिरवार के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना पाली पुलिस ने गालीगलौज कर मारपीट करने के मामले में दो पक्षों के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक पक्ष के ग्राम बछलापुर निवासी संतोष पुत्र सूकड़ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के राजेश पुत्र बटोल कुशवाहा अपने दो परिवारीजनों के साथ आया और गालीगलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की ग्राम बछलापुर निवासी शीला पत्नी राजेश ने पुलिस को बताया कि गांव के ही विपक्षी संतोष पुत्र सूकड़ अपने दो साथियों के साथ आया और गॉली-गलौज कर मारपीट कर दी। तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इसी तरह थाना गिरार पुलिस ने ग्राम कारीटोरन में हुई मारपीट के मामले में दो पक्षों की तहरीर पर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक पक्ष के गुल्ली पुत्र हजारिया की तहरीर पर लाखन समेत दो के खिलाफ मुकदमा और दूसरे पक्ष के लखन की तहरीर पर मातादीन समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना सौजना पुलिस ने ग्राम भोंड़ी निवासी गोरा कुशवाहा की तहरीर पर ग्राम भरतपुरा निवासी कल्ता पुत्र हत्तू समेत चार के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना जखौरा पुलिस ने ही ग्राम कालीपहाड़ी निवासी सरदार सिंह पुत्र पहलवान सिंह की तहरीर पर अजब सिंह समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम रायपुर निवासी चिनुज की तहरीर पर गांव निवासी हप्पा बाई के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed