{"_id":"591df3da4f1c1b8b51f24f2e","slug":"nilami","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ चार दुकानों की हुई नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ चार दुकानों की हुई नीलामी
lalitpur
Updated Fri, 19 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने राजस्व बढ़ाने के लिए विभिन्न कामर्शियल काम्प्लेक्स की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में सिर्फ डा.शादीलाल काम्प्लेक्स की चार दुकानों की नीलामी हुई और दूरसंचार कार्यालय के निकट स्थित पुराने एलआईसी कार्यालय के तीन हॉल की भी नीलामी हो गई। नीलामी प्रक्रिया में मॉ कर्माबाई काम्प्लेक्स एवं गेंदालाल पेट्रोल पंप के निकट की दुकानों को खरीदने में व्यापारियों ने रुचि नहीं दिखाई।
बृहस्पतिवार को नीलामी प्रक्रिया में डा. शादीलाल कामर्शियल काम्प्लेक्स की तेरह दुकानों में दुकान नंबर सात, 23, 25 और 16 की विभिन्न कीमतों में नीलामी हुई। इसमें एक दुकान तीन लाख और दूसरी दुकान की नीलामी पांच लाख साठ हजार में हुई। वहीं दूरसंचार कार्यालय के निकट सुपर मार्केट स्थित एक ब्लाक के ऊपर निर्मित तीन हॉल जिसमें पूर्व में एलआईसी कार्यालय संचालित था। उसे किराए पर लेने के लिए मोहम्मद इब्राहीम ने 56 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से किराए पर लिया। मां कर्माबाई कांप्लेक्स की दुकानें और गेंदालाल पेट्रोलपंप की दुकानों को खरीदने के लिए व्यापारियों ने रुचि नहीं दिखाई। इस कारण इनकी एक भी दुकानों की नीलामी नहीं हो सकी।
चार दुकानों की नीलामी हो गयी है और एलआईसी के हॉल को किराए पर व्यापारियों ने ले लिया है। जो दुकानें बची हैं उनकी भी जल्दी नीलामी करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका