ललितपुर। फोटोग्राफर एसोसिएशन की इकाई के पदाधिकारियों ने फोटोग्राफरों को रात्रि कर्फ्यू के समय आने-जाने में हो रही असुविधा को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इसमें बताया गया कि वह कोविड नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें आने-जाने में रोका न जाए।
पदाधिकारियों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि फोटोग्राफर रात्रि में भी फोटोग्राफी करते हैं। इस दौरान उन्हें आने-जाने में रोका-टोका जा रहा है। उन्होंने एसोसिएशन की ओर से प्रशासन को आश्वास्त किया कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह से अनुसरण किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में संरक्षक मंडल पुरुषोत्तम गंगवानी, सुंदर बाबू, अजय जैन, मनोज ताम्रकार, सगीर खान, जिला प्रभारी हरनारायण विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष शील चंद (शीलू), जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर, कोषाध्यक्ष बृजेश साहू, महामंत्री अभिषेक शुक्ला, उप महामंत्री अक्षय जैन, मीडिया प्रभारी अमित पाठक फोटोग्राफर मौजूद रहे।